काशीपुर। उत्तराखण्ड परिवहन निगम ने अनुशासनहीनता और इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक प्रसारण के आरोपों में रोडवेज डिपो के दो परिचालकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मंगलवार को निगम के सहायक महाप्रबंधक राजेन्द्र कुमार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि नियमित परिचालक जितेन्द्र सिंह पुत्र स्व.जय सिंह और मुबीन पुत्र स्व. इसरार हुसैन को सेवा आचरण संहिता एवं निगम सेवा विनियमावली का उल्लंघन करने का दोषी पाए जाने पर निलंबित किया है। आरोप है कि दोनों परिचालक अवकाश पर रहने के बावजूद डिपो परिसर में पहुंचकर इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित कर रहे थे। आदेश के अनुसार निलंबन अवधि में दोनों परिचालकों को केवल जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा, साथ ही अन्य भत्ते तभी स्वीकृत होंगे। जब वे वास्तविक व्यय का प्रमाण प्रस्तुत करेंगे। निगम ने स्पष्ट किया है कि विभाग की छवि धूमिल करने और अनुशासन भंग करने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
Related Posts
देह व्यापार मामले में बेटे को नाबालिग दिखाकर जमानत कराने की कोशिश, अदालत में फर्जी दस्तावेज पेश करने पर पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ख़बर शेयर करें -बेटे को नाबालिग दिखाकर जमानत कराने की कोशिश, पिता पर मुकदमा दर्ज रुद्रपुर। संवाददाता थाना पंतनगर क्षेत्र…
“अखिलेश का चुनाव आयोग पर वार— ‘मर चुका है आयोग, बीजेपी को खुली छूट!'”
ख़बर शेयर करें -लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर उपचुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए…
रेल पटरी बना मौत का रास्ता, अधेड़ की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत..
ख़बर शेयर करें -उत्तराखंड के सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ। काशीपुर-लालकुआं रेल लाइन पर…
