काशीपुर। उत्तराखण्ड परिवहन निगम ने अनुशासनहीनता और इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक प्रसारण के आरोपों में रोडवेज डिपो के दो परिचालकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मंगलवार को निगम के सहायक महाप्रबंधक राजेन्द्र कुमार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि नियमित परिचालक जितेन्द्र सिंह पुत्र स्व.जय सिंह और मुबीन पुत्र स्व. इसरार हुसैन को सेवा आचरण संहिता एवं निगम सेवा विनियमावली का उल्लंघन करने का दोषी पाए जाने पर निलंबित किया है। आरोप है कि दोनों परिचालक अवकाश पर रहने के बावजूद डिपो परिसर में पहुंचकर इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित कर रहे थे। आदेश के अनुसार निलंबन अवधि में दोनों परिचालकों को केवल जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा, साथ ही अन्य भत्ते तभी स्वीकृत होंगे। जब वे वास्तविक व्यय का प्रमाण प्रस्तुत करेंगे। निगम ने स्पष्ट किया है कि विभाग की छवि धूमिल करने और अनुशासन भंग करने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
Related Posts
*गुरु नानक देव जी की 555वीं जयंती पर पाकिस्तान पहुंचे 2,550 से अधिक भारतीय सिख श्रद्धालु।*
ख़बर शेयर करें -गुरु नानक देव जी की 555वीं जयंती के उत्सव में शामिल होने के लिए 2,550 से अधिक…
उत्तराखंड: राष्ट्रीय खेलों से पहले नाबालिग खिलाड़ी ने कोच पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, जांच जारी
ख़बर शेयर करें -उत्तराखंड में 28 जनवरी से शुरू होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के बीच हरिद्वार से…
“उत्तराखंड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई – पिता-पुत्र गिरफ़्तार, 1 करोड़ से ज़्यादा की साइबर ठगी का खुलासा”
ख़बर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर थाना कुमाऊँ टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 1…
