रुद्रपुर (ट्रांजिट कैम्प): थाना ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र के रविन्द्रनगर आवास विकास में बुधवार को 70 वर्षीय जसवीर सिंह पुत्र स्व. नेक राम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मृतक के घर व घटना स्थल का निरीक्षण किया। परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि जसवीर सिंह ने अपने कमरे में गमछे की मदद से फांसी लगा ली थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। घटना स्थल को सुरक्षित कर पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया। परिजन भी जिला अस्पताल में मौजूद रहे। पुलिस का कहना है कि मामले की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
Related Posts
रोडवेज के सामने चिकन बेच रहे दुकानदार का चालान किया
ख़बर शेयर करें -किच्छा, संवाददाता रोडवेज के सामने चिकन बेच रहे दुकानदार के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने चालानी कार्यवाही…
जिलाधिकारी ने 5 जुलाई तक दी अतिक्रमण हटाने की डेडलाइन..
ख़बर शेयर करें -कल्याणी नदी को स्वच्छ, प्रवाहयुक्त और पुराने स्वरूप में लाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली…
प्लाट बेच कर धोखाधड़ी करने के आरोप में विक्रेता पर केस दर्ज
ख़बर शेयर करें – किच्छा, संवाददाता प्लाट बेचकर धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलभट्टा पुलिस ने मंडलायुक्त के आदेश पर…
