रूद्रपुर (उधम सिंह नगर) – पी०ए०सी० 46 वटालियन के चालक गरीब दास ने मोहम्मद सलीम खान के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रार्थी ने बताया कि वर्ष 2024 में अपने पुत्र का सेन्टर कास्ट सर्टिफिकेट बनवाने के लिए मोहम्मद सलीम से संपर्क किया। सलीम ने काम कराने का भरोसा दिलाया और पहले 21,000 रुपये लिए। इसके बाद प्रार्थी को यह भरोसा दिलाया गया कि उसकी पत्नी के नाम से बैंक से सब्सिडी लोन दिलवा देंगे।
गरीब दास के अनुसार, मोहम्मद सलीम ने बार-बार मार्जिन मनी के नाम पर उनके बैंक खातों से लाखों रुपये मंगवाए। उन्होंने कुल लगभग 3,75,402 रुपये सलीम को ट्रांसफर किए और नकद भी दिए। इसके अलावा सलीम ने प्रार्थी के तीन चेक धोखे से ले लिए। बाद में पता चला कि किसी भी बैंक लोन की स्वीकृति नहीं हुई थी। जब प्रार्थी ने पैसे वापस मांगे, तो सलीम ने धमकी दी और गाली-गलौच भी की।
पीड़ित ने बताया कि वह और उनकी पत्नी अत्यंत भयभीत हैं और सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस से सलीम के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली रूद्रपुर में दर्ज FIR के अनुसार प्रार्थी ने मोहम्मद सलीम के द्वारा किए गए धोखाधड़ी और धमकियों का पूरा विवरण पुलिस को दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


