सड्क हादसे में पूर्व सैनिक की मौत, दो घायल

Share the news

कपकोट। बागेश्वर-कपकोट मोटर मार्ग स्थित डणूं के पास बुधवार की रात एक जीप खाई में गिर गई। इस हादसे में एक पर्वू सैनिक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डणूं के पास एक जीप बुधवार की रात फालदा गधेरे के पास एक जीप खाई में गिर गई। इस हादसे में पूर्व सैनिक 50 वर्षीय बिशन गिरी पुत्र सोबन गिरी निवासी फरसाली मल्लादेश की मौत हो गई, जबकि 36 साल के उमेश गोस्वामी तथा 40 साल के बसंत गोस्वामी घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल भर्ती किया गया। दोनों घासलों को एनडीआरएफ व स्थानीय लोगों ने बहार निकाला। इस दौरान यहां वाहनों की लंबी कमार लग गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *