रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र से एक 21 वर्षीय युवती सोनम के लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त तहरीर के अनुसार वार्ड नंबर 7 निवासी बनवारी की पुत्री सोनम 6 सितंबर की सुबह 6:30 बजे सिडकुल स्थित खंडेलवाल लैबोरेट्री प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। शाम सात बजे कंपनी से छुट्टी के बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोनम का मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
प्रधानमंत्री मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर डीएम को केंद्रीय मंत्री ने लिखी चिट्ठी
ख़बर शेयर करें -केंद्रीय रक्षा वं पर्यटन राज्य मंत्री ने लोगों को पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी…
नशीला पदार्थ खिलाकर पार्षद के घर चोरी, नेपाली गैंग का एक आरोपी गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -कार समेत पकड़ा गया आरोपी, 27,500 रुपये और दो मोबाइल बरामद; नौकर समेत चार आरोपी फरार देहरादून।…
धान के सीजन में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार मुंशी को कुचला, मौके पर मौत, 15-20 साल से मंडी में कर रहे थे काम
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर। धान के सीजन के बीच मंगलवार सुबह ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में…
