रम्पुरा क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना के आरोपी युवक पहुंचे जेल

Share the news

रुद्रपुर। पुलिस ने शहर में अवैध हथियारों की नकेल कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार 01 सितंबर को पुलिस ने गिल रिजॉर्ट के पास चीन नामक स्थान से चार युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी हाल ही में रम्पुरा क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में शामिल थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

गिरफ्तार अभियुक्तों में शिवम चंद्रा उर्फ पांडा (23), विवेक गुप्ता उर्फ वांटेड (19), अरुण गुप्ता (20) और अनिकेत गुप्ता उर्फ ओमु (19) शामिल हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने 03 अवैध तमंचे (.315 बोर), 01 अवैध पोनिया, 01 जिंदा कारतूस, 01 खोखा कारतूस और 200 रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मोहल्ले में दहशत फैलाने और विरोधियों को डराने के उद्देश्य से फायरिंग की थी।

पुलिस ने सभी हथियारों को सील कर आरोपितों के खिलाफ धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, एसएसआई नवीन बुधानी, उप-निरीक्षक प्रदीप कुमार व प्रियांशु जोशी सहित पुलिस टीम शामिल रही।

पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। वहीं, आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *