बनबसा -एसओजी टीम ने 5000 हजार के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी एटीएम फ्राड गैंग का सक्रिय सदस्य था। मिली जानकारी के अनुसार सहरान पुत्र मजीद निवासी खटका थाना सिविल लाइन रूड़की के विरुद्ध थाना बनबसा में एटीएम के अन्दर एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने के संबंध में मु0अ0सं0 13/25 धारा 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था। आरोपी लम्बे समय से फरार चल रहा था। आरोपी कि गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के द्वारा 5000 रू0 का ईनाम घोषित किया गया था।एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट ने बताया कि आरोपी को हरिद्धार मंगलौर रोड रुड़की में सक्षम अस्पताल के बाहर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अपनी टीम के साथ एटीएम के अंदर रहकर भोले भाले लोगों के एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करके लोगों के पैसे निकालने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य है। इस पर अलग-अलग स्थानों पर 12 मुकदमे दर्ज है।पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट,हेड कास्टेबल महेन्द्र डगवाल, मतलूब खान,गणेश सिंह कांस्टेबल कुलदीप सिंह,सूरज कुमार,उमेश राज गिरिश भट्ट सर्विलांस थे।
Related Posts
कोलकाता डॉक्टर रेप केस के आरोपी की मां का हैरान कर देने वाला बयान, बोलीं:- ‘संजय रॉय जैसा बेटा हर घर में हो, मैं उसके लिए…’
ख़बर शेयर करें -पश्चिम बंगाल के कोलकाता का लेडी डॉक्टर केस इन दिनों सुर्खियों में है. आरोपी संजय की मां…
27 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, घरेलू विवाद बना वजह! बेडशीट से फंदा लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
ख़बर शेयर करें -विजयनगर (दिनेशपुर)। थाना क्षेत्र के विजयनगर में 27 वर्षीय युवक शुभम विश्वास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत…
दिल्ली घटना के बाद ऊधम सिंह नगर पुलिस हाई अलर्ट पर — एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में फ्लैग मार्च, दी सुरक्षा की गारंटी, संदिग्धों पर निगरानी
ख़बर शेयर करें -दिल्ली में हुई हालिया घटना के बाद उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देशों के अनुपालन में ऊधम…
