चम्पावत। नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी युवक को 20 साल की सजा सुनाई गई है। दोषी पर एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर एक साल की अतिरिक्त सजा होगी। धूनाघाट निवासी युवक के खिलाफ मार्च 2024 में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार सात मार्च 2024 को धूनाघाट निवासी 19 वर्षीय अमन बोहरा एक नाबालिग को दिल्ली स्थित किराए के मकान पर ले गया। जहां उसने कई बार नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए। नाबालिग के परिजनों ने आठ मार्च को गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी दिन पुलिस ने अमन बोहरा और नाबालिग को टनकपुर में पकड़ लिया। पुलिस ने लोहाघाट थाने में आरोपी अमन बोहरा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 4 (2) के तहत मामला दर्ज किया। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार संगल ने दोषी अमन बोहरा को सजा सुनाई।
Related Posts
अवैध गर्भपात क्लीनिक पर छापा, 25 वर्षीय युवती भर्ती मिली; स्वास्थ्य विभाग-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में क्लीनिक सील, प्रतिबंधित दवाइयां और उपकरण बरामद, नेटवर्क यूपी तक फैला।
ख़बर शेयर करें -सितारगंज। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने शक्तिफार्म क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित एक…
लद्दाख में तैनात महिला जवान का आरोप: पति ने पीटा, जबरन कराया धर्म परिवर्तन, बच्चों के बदले नाम; चर्च कनेक्शन पर मचा हड़कंप
ख़बर शेयर करें -खटीमा। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में तैनात एक महिला सिपाही ने अपने पति समेत तीन लोगों पर…
माघ मेले में शंकराचार्य के अपमान पर संत समाज में आक्रोश, दोषियों को कड़ी सजा की मांग
ख़बर शेयर करें – माघ मेले में शंकराचार्य के अपमान पर संत समाज में आक्रोश, दोषियों को कड़ी सजा की…
