*Big News’ पंतनगर के काव्य महोत्सव में हंसते-हंसते सबको रुला गए कवि, मंच पर आया हार्ट अटैक, मौत…*

उत्तराखंड के पंतनगर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। पंतनगर में आयोजित पंतनगर काव्य महोत्सव के दौरान कविता पाठ करते हुए कवि को हार्ट अटैक आ गया और वह जमीन पर गिर पड़े।

उत्तराखंड के पंतनगर में कृषि महाविद्यालय में आयोजित काव्य महोत्सव के दौरान कविता पाठ करते समय 75 वर्षीय समाजसेवी सुभाष चतुर्वेदी को हार्ट अटैक आ गया था. वे मंच पर ही गिर पड़े और लोगों को कुछ समझ में आने से पहले ही उनकी मौत हो गई. यह घटना 29 जनवरी, 2024 को हुई थी.

यह काव्य महोत्सव स्वंय सुरक्षा अभियान के तत्वाधान में राष्ट्र और भारतीय सेना के वीर जवानों के सम्मान पर आयोजित किया गया था।

पन्तनगर में स्वंय सुरक्षा अभियान के तत्वाधान में राष्ट्र एंव भारतीय सेना के वीर जवानों के सम्मान पर आयोजित काव्य महोत्सव एंव सम्मान समारोह के मंच पर कविता पढ़ने के दौरान बृद्ध समाजसेवी सुभाष चतुर्वेदी की मौत हो गई।

 

सुभाष चतुर्वेदी की उम्र 75 वर्ष थी। वह अपने यहां स्थानीय कवि के नाम से मशहूर थे। कार्यक्रम के आयोजक रजनीश पांडे ने बताया कि सुभाष चतुर्वेदी पहले भी दो बार हार्ट अटैक आ चुका है, इस बार भी मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हालांकि इस पर उन्होंने काफी शोक व्यक्त किया।