*रामलला की प्राण प्रत‍िष्‍ठा से पहले बदल गया अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम, अब कहलाएगा ‘अयोध्या धाम’….*

Share the news

Uttar Pradesh” से बड़ी ख़बर बता दें की अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम बदलने जा रहा है। अब इसे अयोध्या धाम स्टेशन के नाम से जाना जाएगा। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिन पहले निरीक्षण के दौरान अयोध्या धाम स्टेशन नाम रखने की इच्छा जताई थी। इसके बाद ही ये फैसला लिया गया है। रेल मंत्रालय ने अयोध्या जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या धाम जंक्शन कर दिया है। बुधवार को इसका आदेश जारी किया है।

 

ध्यान रहे कि 21 दिसंबर को अयोध्या दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या रेलवे स्टेशन के निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने रेलवे के अधिकारियों से स्टेशन का नाम अयोध्या धाम करने की बात कही थी। लखनऊ मंडल के पीआरओ विक्रम सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

इससे पूर्व भी सांसद लल्लू सिह की पहल पर रेलवे ने फैजाबाद जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट किया था। सांसद ने कहा कि अयोध्या जंक्शन को अब अयोध्या धाम जंक्शन के नाम से जाना जाएगा। वर्ष 2047 तक विकसित भारत की अवधारणा को धरातल पर उतारने के लिए प्रधानमंत्री ने विकास की रश्मि से देश के प्रत्येक कोने को प्रकाशित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *