विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, ऊधमसिंह नगर की कई चौकियों को मिले नए प्रभारी, 12 दरोगाओं को नई जिम्मेदारी, आठ चौकी प्रभारियों की बदली गई तैनाती

रुद्रपुर। विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों के बीच ऊधम सिंह नगर पुलिस महकमे में उपनिरीक्षकों के तबादलों से चौकियों की कमान में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसएसपी अजय गणपति ने रविवार को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण आदेश जारी करते हुए 12 उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही आठ चौकी प्रभारियों को वर्तमान तैनाती से हटाकर दूसरे थानों और पुलिस कार्यालय भेजा गया है।

आदेश के तहत विजय सिंह बोहरा को रुद्रपुर बाजार चौकी, नवीन चंद जोशी को आदर्श कॉलोनी, संदीप शर्मा को दरऊ, मोहन चंद जोशी को प्रतापपुर और धीरज टम्टा को झनकट चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। अशोक कुमार को टांडा उज्जैन, प्रदीप भट्ट को सूतमील, हरविंदर सिंह को बरा, संजय विश्वकर्मा को शक्तिफार्म, हेमचंद्र तिवारी को मंडी, अरविंद बहुगुणा को पैगा और सौरभ भारती को लालपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है।

 

विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, ऊधमसिंह नगर की कई चौकियों को मिले नए प्रभारी, 12 दरोगाओं को नई जिम्मेदारी, आठ चौकी प्रभारियों की बदली गई तैनाती विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, ऊधमसिंह नगर की कई चौकियों को मिले नए प्रभारी, 12 दरोगाओं को नई जिम्मेदारी, आठ चौकी प्रभारियों की बदली गई तैनाती विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, ऊधमसिंह नगर की कई चौकियों को मिले नए प्रभारी, 12 दरोगाओं को नई जिम्मेदारी, आठ चौकी प्रभारियों की बदली गई तैनाती

वहीं, महेश कांडपाल को चुनाव सेल, राजेंद्र प्रसाद को ट्रांजिट कैंप, धीरज लाल वर्मा को बाजपुर, किशोर पंत को जसपुर और जगदीश तिवारी को काशीपुर भेजा गया है। एसएसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों को स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को तत्काल नई तैनाती पर रवाना करने के निर्देश दिए हैं।