143 प्लान’ से 58 करोड़ का स्कैम! हरिद्वार ज़मीन घोटाले में DM समेत 7 अफसर सस्पेंड

58 करोड़ का ज़मीन घोटाला: हरिद्वार DM समेत 7 अफसर सस्पेंड, दो IAS और एक PCS लाइन में!
हरिद्वार से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर — ज़मीन खरीद में घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है और सरकार ने बिना देर किए बड़ा एक्शन लिया है।
हरिद्वार के जिलाधिकारी IAS कर्मेंद्र सिंह, नगर आयुक्त IAS वरुण चौधरी और एसडीएम PCS अजयवीर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। साल 2024 में, आचार संहिता के बीच नगर निगम हरिद्वार ने सराय गाँव में 33 बीघा ज़मीन खरीदी।
कहा गया कि ज़मीन पर पहले से कूड़ा डंप होता था, लेकिन इस ज़मीन को ‘143’ के अंतर्गत दर्ज करवा कर बाजार से कई गुना दाम, यानी करीब 58 करोड़ रुपए में खरीदा गया।

जांच अधिकारी IAS रणवीर सिंह चौहान ने पाया कि: भूमि खरीद में नियमों की अनदेखी की गई, शासनादेशों का उल्लंघन हुआ, नगर निगम अधिनियम की धाराओं को दरकिनार किया गया और यही नहीं… शासन को आर्थिक नुकसान भी पहुंचाया गया।

अब तक की कार्रवाई:

10 अधिकारी सस्पेंड

1 संपत्ति लिपिक का सेवा विस्तार खत्म

1 सहायक आयुक्त की सेवाएं समाप्त

3 जून को ही सस्पेंड किए गए अफसर:

कर्मेंद्र सिंह – डीएम हरिद्वार

वरुण चौधरी – नगर आयुक्त

अजयवीर – एसडीएम भगवानपुर

निकिता बिष्ट – वरिष्ठ वित्त अधिकारी

राजेश कुमार – रजिस्ट्रार कानूनगो

कमलदास – प्रशासनिक अधिकारी

विक्की – वैयक्तिक सहायक

IAS वरुण चौधरी का कहना है कि उन्हें निलंबन की कोई जानकारी नहीं है और वे अपनी बात उचित मंच पर रखेंगे।

नगर निगम की मेयर से लेकर मुख्यमंत्री तक, हर स्तर पर इस घोटाले को गंभीरता से लिया गया।
जांच जारी है और माना जा रहा है कि इस घोटाले में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं।