मोहन सरस्वती शिशु मंदिर में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Share the news
  1. मोहन सरस्वती शिशु मंदिर में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

पूरनपुर, पीलीभीत। मोहन सरस्वती शिशु / विद्या मंदिर में भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 

विद्यालय के वंदना सत्र के दौरान आचार्य खेमकरन लाल ने सभी भैया-बहनों को रक्षाबंधन पर्व के महत्व और इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पर्व केवल एक धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, विश्वास और जीवन भर रक्षा के संकल्प का प्रतीक है।

 

इसके पश्चात विद्यालय की बहनों ने बड़े उत्साह के साथ भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा, तिलक लगाया और मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर खुशी और उत्सव के माहौल से सराबोर रहा।

 

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज दीक्षित ने समस्त भैया-बहनों एवं विद्यालय परिवार को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और बच्चों को भारतीय संस्कृति व संस्कारों को बनाए रखने का संदेश दिया।कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य महिपाल गंगवार, बलराम सिंह, गेंदन लाल, मनीष दिवाकर, शिल्पी श्रीवास्तव, सुबोध कुमार अग्निहोत्री, अर्चना सक्सेना सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *