मौसम ने बदली करवट, तापमान गिरने से मिली भीषण गर्मी से राहत 

देहरादून। मई के शुरुवाती दिनों में ही मौसम बदलने से लोगों को राहत मिली है। भीषण गर्मी से परेशान जहाँ एक ओर पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और मैदानी इलाकों में बादलों ने राहत दिलाई है।

मार्च और अप्रैल में बारिश की बेरुखी के बाद मई की शुरुआत राहत के साथ हुई है। महीने के पहले दिन पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने से लेकर मुख्यत: बादल छाये रहे। शाम को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी के साथ ही टिहरी और देहरादून में भी कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बौछार पड़ीं। कुमाऊं में भी बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश हुई।मौसम के बदले मिजाज के बीच पारे में भी गिरावट दर्ज की गई है। खासकर मैदानी इलाकों में पारा एक से दो डिग्री सेल्सियस कमी आई है। जिससे भीषण गर्मी से कुछ राहत महसूस की गई।

रविवार को ऐसा रहा प्रमुख नगरों में तापमान

नगर-अधिकतम- न्यूनतम

देहरादून- 36.5- 23.7

पंतनगर- 34.9- 21.1

रुड़की- 37.2- 22.4

हरिद्वार- 37.0- 21.6

कोटद्वार- 37.2- 20.5

मुक्तेश्वर- 27.5- 14.3

नई टिहरी- 27.4- 16.0

उत्तरकाशी- 28.5- 16.5

मसूरी- 22.4- 14.8

नैनीताल- 24.4- 14.6

(तापमान डिग्री सेल्सियस में है)

Advertisement