VIDEO : बेखौफ बदमाशों की खुलेआम बदमाशी, लाठी डंडो व तमंचे के साथ युवक से मारपीट

रुद्रपुर। उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर में बदमाशों का उधम थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हथियारबंद बदमाश अपना रौब गाठते दिख रहे हैं। यह तस्वीरें कहीं और की नहीं बल्कि जिला मुख्यालय रुद्रपुर किच्छा रोड की है, जहां राधा स्वामी सत्संग घर के बाहर खुलेआम तमंचा तानकर लाठी-डंडे और लोहे के पाइप से लोग कुछ लोगों को पीटते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों की गिरफ्तारी कर ली है और जो लोग फरार हैं उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

ऊधम सिंह नगर जिले की अगर बात की जाए तो बीते कुछ महीनों में ऊधम सिंह नगर जिले में अपराध का ग्राफ बहुत तेजी के साथ बड़ा है। हालांकि बढ़ते ग्राफ के बीच पुलिस ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए घटित घटनाओ के मामलों में अपराधियों की गिरफ्तारी करते हुए कई मामलों के खुलासे भी किए तो वही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो ने एक बार फिर कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। खुलेआम किच्छा रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग घर के बाहर आधा दर्जन से ज्यादा लोग लाठी-डंडे लोहे की रॉड और पिस्टल लेकर एक दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं जो वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी के साथ वायरल हो रही है।

https://youtu.be/aNwJfeChfBg

वही ख़बर पड़ताल से बात करते हुए रुद्रपुर कोतवाल विक्रम राठौड़ ने बताया कि उक्त मामले में पुलिस ने तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज करते हुए कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जो आरोपी फरार चल रहे हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।