*Uttarakhand” चेक बाउंस के मामले में फरार चल रही भाजपा नेता की पत्नी, यूपी पुलिस ने बीजेपी नेता के घर चस्पा किया कुर्की का नोटिस…*

चेक बाउंस के मामले में फरार चल रही भाजपा नेता आदित्य नागर की पत्नी मोनिका नागर की तलाश में खतौली (मुजफ्फरनगर, यूपी ) से यहां पहुंची पुलिस टीम ने कुर्की नोटिस चस्पा किया।

 

पुलिस टीम ने घर पहुंचकर महिला को तलाश किया लेकिन वह नहीं मिल सकी। रविवार को खतौली थाने से महिला एसआई लतेश शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम यहां चंद्राचार्य चौक पर बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष आदित्य नागर के घर नागर निवास पर उसकी पत्नी मोनिका नागर की तलाश में पहुंची।

 

आरोपी मोनिका के घर न मिलने पर यूपी पुलिस ने कुर्की का नोटिस मौके पर चस्पा कर दिया। सामने आया कि चेक बाउंस के मामले में लगातार कोर्ट से समन जारी होने पर महिला पेश नहीं हो रही थी। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि कुर्की नोटिस चस्पा कर टीम वापस लौट गई।