रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र की बगवाड़ा चौकी पुलिस ने नई बस्ती इलाके में संपत्ति विवाद को लेकर झगड़ रहे दो भाइयों को हिरासत में लिया है। चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह रिगवाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि मोहल्ले में दो भाई आपस में मारपीट कर रहे हैं। सूचना पर तुरंत एसआई मोहन चंद्र जोशी व दिलीप कुमार को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने देखा कि दोनों भाई आपसी विवाद के चलते लड़ाई कर रहे थे। हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया गया और दोनों को शांतिभंग की धाराओं में पकड़कर चौकी लाया गया। पूछताछ में सामने आया कि लंबे समय से संपत्ति का विवाद दोनों भाइयों के बीच चला आ रहा है, जिसके चलते झगड़ा बढ़ा। पुलिस ने आरोपियों राजेश और सुरेंद्र पाल के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।
Related Posts
होटल बना आग का गोला: बंद मिला मेन गेट, 21 की दर्दनाक मौत; जान बचाने को तीसरी मंजिल से कूदी महिला, विदेशी नागरिकों समेत कई गंभीर रूप से झुलसे
ख़बर शेयर करें -दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के एक होटल में भीषण आग की घटना सामने आई है। यहां…
*”संदिग्ध परिस्थितियों में फंखे से लटकी मिली महिला, हत्या का आरोप; जानें पूरा मामला।*
ख़बर शेयर करें -बाजपुर में संदिग्ध हालात में महिला कमरे के अंदर पंखे से लटकी मिली। महिला की मौके पर…
रुद्रपुर में एक्टिव ऑटो लिफ्टर गैंग! तीन स्प्लेंडर बाइक चोरी की वारदातों से दहशत
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर, शहर में एक के बाद एक मोटरसाइकिल चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं, जिससे यह…
