बीडीसी के पति से मारपीट के आरोपों से घिरे मंत्री प्रतिनिधि को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपने प्रतिनिधि के पद से हटा दिया है। उन पर आरोप था कि 30 अक्टूबर को रुद्रपुर ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में ब्लाक प्रमुख के चुनाव में वोट नहीं डालने पर मारपीट और अभद्रता की थी। जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर ब्लॉक की एक महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य ने बताया था कि वह ग्राम अजीतपुर से क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। महिला का आरोप था कि 30 अक्टूबर को ब्लॉक मीटिंग में शामिल होने आई थीं। आरोप था कि इसी बीच मीटिंग समाप्त होने के बाद उन्हें और उनके पति को ब्लॉक प्रमुख के पति ने कार्यालय में बुलाया। जहां कथित तौर पर पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें चुनाव में वोट न देने का आरोप लगाकर गालियां दीं और मारपीट शुरू कर दी और इस दौरान महिला सदस्य के पेट में गंभीर चोटें भी आई थी। वहीं मामले में संलिप्तता के आरोप को लेकर मंगलवार को केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का पत्र जारी हुआ। इस पत्र में उन्होंने धीरज सिंह पुत्र को शंभू सिंह निवासी रुद्रपुर को अपने प्रतिनिधि के पद से हटाने का जिक्र किया है।
Related Posts
“दिनेशपुर में फायरिंग से दहशत, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 7 घंटे में आरोपी गिरफ्तार!”
ख़बर शेयर करें -उधम सिंह नगर के दिनेशपुर में फायरिंग की एक बड़ी घटना सामने आई, जहां पैसों के लेन-देन…
बदरीनाथ से देहरादून लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराकर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत बर्फबारी के बीच दोपहर 1:14 बजे भरी थी उड़ान
ख़बर शेयर करें -चमोली। बदरीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर रविवार को जोशीमठ क्षेत्र में…
*”पतंजलि योगग्राम अनुसंधान केंद्र की गाड़ी से व्यक्ति की मौत, लोगों ने शव को रखकर किया प्रदर्शन।*
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार के औरंगाबाद स्थित पतंजलि योगग्राम अनुसंधान केंद्र के बाहर गुरुवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन…
