कोतवाली की कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के ढकिया नंबर एक में उस समय सनसनी फैल गई। जब पूर्व प्रधान श्याम सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पूर्व प्रधान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी ली। पूर्व प्रधान को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए अन्यत्र रेफर कर दिया। दिन दहाड़े घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि पुलिस की टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी है। घटना स्थल पर साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। जांच की जा रही है। पूर्व प्रधान के परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एसपी काशीपुर ने बताया कि हमलावर जल्दी ही पुलिस के शिकंजे में होंगे। उधर घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
Related Posts
हैदराबाद में दर्दनाक हादसा, शक्तिफार्म के युवक समेत तीन मजदूरों की 45 फीट ऊंचाई से गिरकर मौत..
ख़बर शेयर करें -उत्तराखंड के शक्तिफार्म क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले एक युवक समेत तीन मजदूरों की हैदराबाद में दर्दनाक…
*पदयात्रा के दौरान बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर हमला” कनपटी पर लगी चोट।*
ख़बर शेयर करें -हिन्दू एकता पदयात्रा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर मोबाइल फोन से हमला हुआ। यह घटना…
भीषण आग, ब्रिटिशकालीन लकड़ी का ऐतिहासिक भवन राख; शॉर्ट सर्किट आशंका, नशेड़ियों पर सवाल, प्रशासन जांच में जुटा, धरोहर पूरी स्वाहा, शहर में अफरातफरी मची।
ख़बर शेयर करें -नैनीताल: नैनीताल के ग्लेनमोर इलाके में रविवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने एक ब्रिटिशकालीन भवन को…
