रिश्ते शर्मसार: दो बच्चों को छोड़ साले की पत्नी संग भागा पति ​नगरीय क्षेत्र में साले की पत्नी संग चालक पति फरार। पहले पंचायत में हुआ समझौता बेअसर रहा। पीड़िता ने थाने में बच्चों के भरण-पोषण की गुहार लगाई।

Share the news

​साले की पत्नी संग फरार हुआ पति, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

​काशीपुर…

​नगरीय सीमा से सटे एक गांव में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने ही पति पर अपने साले की पत्नी के साथ फरार होने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर अपने पति की जल्द तलाश करने, प्राथमिकी दर्ज करने और अपने मासूम बच्चों के भरण-पोषण के लिए उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

​कोतवाली पहुंची पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति पेशे से एक चालक (ड्राइवर) है और एक स्थानीय व्यक्ति के यहां काम करता है। आरोप है कि बीती तीन जुलाई को उसका पति अचानक अपने साले की पत्नी को साथ लेकर गायब हो गया। तब से दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

​पहले भी हो चुका है समझौता

​पीड़िता का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब दोनों इस तरह अचानक गायब हुए हैं। इससे पहले भी दोनों के एक साथ चले जाने की घटना हुई थी। उस समय समाज और परिवार के वरिष्ठ लोगों के हस्तक्षेप के बाद सामाजिक स्तर पर समझौता कराकर मामला शांत करा दिया गया था। इसके बावजूद पति की आदतों में कोई सुधार नहीं आया और वह दोबारा साले की पत्नी को लेकर फरार हो गया।

​दो मासूम बच्चों के सिर से उठा सहारा

​पीड़िता ने रोते हुए बताया कि उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पति के इस कदम के बाद परिवार के सामने जीवन-यापन और भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है, क्योंकि घर में कमाने वाला कोई अन्य जरिया नहीं है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति जिस व्यक्ति के पास गाड़ी चलाता है, उसे इस पूरी घटना की जानकारी है, लेकिन इसके बावजूद वह पुलिस व परिवार को सही जानकारी नहीं दे रहा है।

​पुलिस का पक्ष:

“मामले में पीड़िता की ओर से तहरीर प्राप्त हो गई है। संबंधित पक्षों से पूछताछ और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर शीघ्र ही अग्रिम कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।”

— कोतवाली प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *