रुद्रपुर, संवाददाता। एक महिला ने मामूली बच्चों के विवाद के बाद पड़ोसी पर घर में घुसकर उनके परिवार पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अखिलेश कुमारी पुत्री विरेन्द्र पाल निवासी शिमला पिस्तौर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की शाम उनकी बहन के बच्चे और पड़ोस के बच्चे के बीच झगड़ा हुआ था, जो जल्द ही खत्म हो गया। इसके बाद पड़ोसी कमलेश, सीमा, मनोज और जागन लाल बिना किसी कारण उनके घर में घुस आए और उनकी मां मुन्नी देवी के सिर पर ईंट मार दी, जिससे उनका सिर फट गया और उन्हें 7 टांके आए। का आरोप है कि हमलावरों ने उनकी मां का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की और जब उन्होंने बीच-बचाव किया तो मनोज ने उनके साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए उनका कपड़ा फाड़ दिया। इसके बाद उन लोगों ने लात-घूसों और थप्पड़ों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
मोबाइल हैक कर अश्लील सामग्री प्रसारित, एक लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी भी
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर, संवाददाता। इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य का मोबाइल हैक कर किसी अज्ञात साइबर अपराधी ने व्हाट्सएप समूहों…
*”महिला से बेटी को विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज।*
ख़बर शेयर करें -उधमसिंहनगर में विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं एक और…
अनावरण से पहले प्रतिमा से हटाया पर्दा तो भड़के विधायक: गंगाजल से धोकर किया शहीद भगत सिंह की मूर्ति का शुद्धिकरण, कांग्रेस नेता पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी.
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर के शहीद भगत सिंह चौक पर आज उस वक्त भारी हंगामा हो गया, जब एक प्रतिमा…

