मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह पुलिस हिरासत से फरार, तलाश जारी

बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह को उत्तराखंड पुलिस ने पंजाब के तरनतारन से गिरफ्तार किया था, लेकिन उधम सिंह नगर की सीमा में पहुंचते ही वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

कैसे हुआ फरार?

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस टीम सरबजीत सिंह को पंजाब से लेकर उत्तराखंड आ रही थी। जैसे ही वे काशीपुर के पास पहुंचे, आरोपी ने किसी तरह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागने में सफलता हासिल कर ली।

पुलिस की कार्रवाई

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने अलर्ट जारी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। सीमाओं को सील कर, प्रमुख स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

पुलिस का बयान

उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि “आरोपी को जल्द ही दोबारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस टीमें सक्रिय हैं और हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

बता दें कि 28 मार्च 2024 को दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में मुख्य शूटर बिट्टू को उत्तराखंड एसटीएफ ने हरिद्वार में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था, जबकि बाइक चालक सरबजीत सिंह फरार था।

अब गिरफ्तारी के बाद उसका दोबारा फरार होना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।