कोर्ट के बाहर पिस्टल के साथ चार संदिग्ध गिरफ्तार, देखिये ग्राउंड रिपोर्ट.. क्या है पूरा मामला

रुद्रपुर। न्यायालय परिसर में पिस्टल के साथ चार संदिग्ध लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनसे पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार हुए लोग पूर्व में भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। जिसमें समीर हत्याकांड, पार्षद बिट्टू मिश्रा अपहरण कांड, राइफल लूट, गाड़ी लूट समेत अन्य कई मामले हैं। पूरे प्रकरण में एसएसपी मंजूनाथ टीसी का कहना है कि हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।

सुनिये क्या बोले एसएसपी मंजूनाथ टीसी।