रूद्रपूर कांग्रेसियो में वर्चस्व की लड़ाई, दो गुट आमने-सामने, अपने गुट का महानगर अध्यक्ष बनाने को झोंक रहे ताकत

कांग्रेस में वर्चस्व की लड़ाई, दो गुट आमने-सामने, संगठन मे झोंक रहे अपनी ताकत…..

एडिटर/ ख़बर पड़ताल

ऊधम सिंह नगर जनपद मुख्यालय रुद्रपुर में इन दिनों कांग्रेस के दो गुट लगातार इस कोशिश में लगे हैं कि उनके गुट का महानगर अध्यक्ष बन जाए। सूत्रों के अनुसार आपको बता दें कि कांग्रेस से रूद्रपूर विधानसभा का चुनाव लड़कर हार का सामना कर चुकी मीना शर्मा कांग्रेस नेता विजय यादव को रुद्रपुर महानगर का अध्यक्ष बनाने के लिए फिर से मैदान में उतरी है।रूद्रपूर कांग्रेसियो में वर्चस्व की लड़ाई, दो गुट आमने-सामने, अपने गुट का महानगर अध्यक्ष बनाने को झोंक रहे ताकत
तो वही कांग्रेस के दूसरा खेमा भी कार्यकारी महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा को महानगर अध्यक्ष बनाने के लिए पूरी जोर आजमाइश कर रहा है।
दोनों ही गुड अपनी अपनी कोशिश में लगे हैं।
अब देखना यह होगा कि रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष बनाने को लेकर किस खेमे का दबदबा कायम होता है और किस के सर पर रुद्रपुर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष का ताज सजता है।