बेवफा पत्नी का खूनी खेल: प्रेमी संग मिलकर पति को पिलाई ‘मौत की जाम’, कार में लाश लादकर नहर में फेंका!”

Share the news

​एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर आईटीआई पुलिस ने 36 घंटों में किया सनसनीखेज खुलासा

​काशीपुर। जनपद उधम सिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति के कड़े तेवरों के चलते कोतवाली आईटीआई पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी को महज 36 घंटों के भीतर सुलझा लिया है। प्रेम प्रसंग के चलते एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर न केवल अपने पति को जहर देकर मौत के घाट उतारा, बल्कि साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को कार में ले जाकर नहर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मृतक के शव की तलाश के लिए नहर में सर्च ऑपरेशन जारी है।

​क्या है पूरा मामला?

​मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि ग्राम खानपुर (रामपुर) निवासी चन्द्रवती ने थाना आईटीआई में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका पुत्र कुलवन्त सिंह बीते 25 अप्रैल को अपनी पत्नी गुड्डी के पास जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। बहू गुड्डी द्वारा भ्रामक जानकारी देने और स्थानीय लोगों से पति-पत्नी के बीच विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की।

​साजिश: शराब में मिलाकर दिया जहर

​जांच और सर्विलांस के दौरान पुलिस को गुड्डी और उसके प्रेमी कपिल मौर्या की लोकेशन घटना के समय एक ही स्थान पर मिली। कड़ाई से पूछताछ करने पर गुड्डी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि:

​उसका पति कुलवन्त शराब का आदी था और उसे प्रताड़ित करता था।

​इस बीच गुड्डी के मसवासी निवासी कपिल मौर्या से अवैध संबंध बन गए।

​25 अप्रैल को साजिश के तहत गुड्डी ने प्रेमी से जहर और शराब मंगवाई।

​पति को शराब में जहर मिलाकर पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

​कार से नहर में फेंका शव

​हत्या को अंजाम देने के बाद गुड्डी ने अपने प्रेमी को बुलाया। दोनों ने मिलकर कुलवन्त के शव को एक अल्टो कार (संख्या UP88-BB-6054) में रखा और तुमड़िया डैम से निकलने वाली बड़ी नहर में एनएच-74 बाईपास पुल से नीचे फेंक दिया। पुलिस और SDRF की टीमें वर्तमान में शव की बरामदगी के लिए सघन सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

​पुलिस की त्वरित कार्यवाही

​एसएसपी अजय गणपति के निर्देशों का पालन करते हुए प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार और एसओजी प्रभारी सुनील सूतेड़ी की टीम ने साक्ष्य संकलन और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

​एसएसपी का संदेश:

“अपराध चाहे कितना भी शातिर तरीके से किया जाए, पुलिस की नजरों से बचना नामुमकिन है। जनपद में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही जारी रहेगी।”

​गिरफ्तार अभियुक्त:

​गुड्डी (28 वर्ष) – मृतक की पत्नी

​कपिल मौर्या उर्फ राहुल (29 वर्ष) – प्रेमी

​पुलिस टीम की उपलब्धि:

इस सफल अनावरण में प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार, एसओजी प्रभारी सुनील सूतेड़ी, व.उ.नि. अरविंद बहुगुणा और उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *