*Crime News” घर में घुसकर महिला वकील की जबरन भरी मांग, फिर तानी पिस्टल; करने लगा शादी की जिद; पुलिस ने किया गिरफ्तार…*

महिला वकील के साथ बदसलूकी, जबरन मांग भरने का मामला सामने आया है आरोपी महिला को अपनी पत्नी होने का दावा कर रहा था, साथ ही उसने महिला वकील के सिर पर तमंचा भी तान दिया था, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का है…

रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला अधिवक्ता पर मनबढ़ ने घर में घुसकर पिस्टल तान दी। सूचना पर पहुंची रामगढ़ताल थाना पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। उसके पास से 32 बोर की पिस्टल और तीन कारतूस बरामद हुए। आर्म्स एक्ट का केस दर्ज करके पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार महिला अधिवक्ता ने रामगढ़ताल थाना पुलिस को बताया कि बांसगांव के साईंताल गांव के प्रतीक शुक्ला ने जबरन मांग में सिंदूर लगा दिया था। विरोध करने और शादी से मना करने पर प्रताड़ित करता है। वह पहले भी कई बार हमला कर चुका है। पूर्व में हुई घटना का रामगढ़ताल थाने में मुकदमा दर्ज है।

30 मार्च की रात में प्रतीक शुक्ला जान से मारने की नीयत से पिस्टल लेकर घर में घुस गया। कमरे में पहुंचने के बाद अधिवक्ता पर पिस्टल तान दी। सूचना पर पहुंची रामगढ़ताल थाना पुलिस ने प्रतीक को गिरफ्तार कर लिया।