*Chhattisgarh” सीएम के शपथ ग्रहण से पहले बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद…*

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आपको बता दें की राज्य के नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना इलाके के अमदाई खदान के पास नक्सलियों ने हमला कर दिया. IED विस्फोट के साथ जवानों पर फायरिंग कर दी गई. जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की है. हालांकि, नक्सलियों के हमले में CAF के 9वीं वाहिनी का एक जवान आरक्षक कमलेश कुमार शहीद हो गया. वहीं, एक जवान आरक्षक विनय कुमार घायल हो गया है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद नारायणपुर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. आसपास के इलाके में पुलिस बल और DRG के अलावा ITBP के जवानों का सर्चिंग अभियान जारी है।