रुद्रपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर बवाल, व्यापारियों ने निगम पर लगाया उत्पीड़न का आरोप..

रुद्रपुर के मुख्य बाजार में शुक्रवार शाम उस वक्त हंगामा हो गया जब नगर निगम की टीम फुटपाथ और सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंची। व्यापारियों ने इस कार्रवाई का जोरदार विरोध किया और निगम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।

शुक्रवार शाम एसएनए राजू नबियाल के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ट्रैक्टर-ट्रॉली और 50 से अधिक पर्यावरण मित्रों के साथ बाजार में पहुंची। टीम ने फुटपाथ और सड़क पर रखे सामान को जब्त करना शुरू किया।

व्यापारी नेता संजय जुनेजा:

“निगम की ये कार्रवाई पूरी तरह साजिशन है। बाजार के व्यापार को चौपट किया जा रहा है।”

कार्रवाई की सूचना मिलते ही व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा और अन्य व्यापारी नेता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बाटा चौक के पास निगम की कार्रवाई का विरोध किया और बाजार क्षेत्र के सुपरवाइजर से तीखी नोकझोंक भी हुई।

सुपरवाइजर नगर निगम:

“हमने पहले भी अतिक्रमण न करने की अपील की थी। अब कार्रवाई हो रही है।”

विवाद बढ़ता देख मौके पर कोतवाली पुलिस को भी बुलाया गया। विरोध के चलते टीम जब्त किया गया सामान लेकर वापस लौट गई। व्यापारी नेताओं ने शनिवार को बाजार में प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

तो रुद्रपुर में निगम की कार्रवाई से व्यापारी भड़के हुए हैं, अब देखना होगा कि शनिवार को होने वाला प्रदर्शन क्या रुख लेता है।