ऑपरेशन प्रहार में बाजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा व अवैध तमंचों के साथ दो शातिर तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों के नेटवर्क पर कसा शिकंजा, अभियान तेज

ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कामयाबी, 2 तस्कर गिरफ्तार, गांजा व अवैध असलहे बरामद

बाजपुर/रुद्रपुर। उधम सिंह नगर पुलिस को “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। सघन चेकिंग अभियान के दौरान बाजपुर पुलिस ने दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.664 किलोग्राम गांजा, तीन अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

ऑपरेशन प्रहार में बाजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा व अवैध तमंचों के साथ दो शातिर तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों के नेटवर्क पर कसा शिकंजा, अभियान तेज

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में जनपद में अवैध नशे और असलहों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 14 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक अपराध, काशीपुर और क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में कोतवाली बाजपुर पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान लेवड़ा नदी तिराहे के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास से गांजा, अवैध तमंचे (315 बोर) और कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सेरान अंसारी और मौहम्मद अबूजर, निवासी रामनगर (जनपद नैनीताल) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मौहम्मद अबूजर के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मुकदमा दर्ज है।

बरामदगी के आधार पर कोतवाली बाजपुर में एफआईआर संख्या 136/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट और 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है।

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि जिले में अवैध नशे और हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Advertisement