काशीपुर में ट्रेन की चपेट में आकर एक वृद्ध का आधा पैर कट गया। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालात में एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। हेमपुर गोशाला निवासी जगत सिंह (80) रविवार शाम कहीं काम से गए थे। शाम सात बजे गोशाला क्षेत्र में ही ट्रेन की चपेट में आकर उनका दायां पैर घुटने के पास से अलग हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उनको चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी देर रात मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। उधर, सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक जगत सिंह के बेटे चंद्रपाल सिंह ने बताया यह नहीं पता चल सका वे रेलवे ट्रैक के पास किस काम से गए थे। आशंका जताई कि वे रेलवे लाइन पार करने के दौरान गिर गए होंगे और ट्रेन की चपेट में आ गए।
Related Posts
गैंगरेप का खौफनाक सच: एक ही गांव में दो महिलाओं से दरिंदगी, वही आरोपी दोनों वारदातों में शामिल, कानून व्यवस्था पर सवाल
ख़बर शेयर करें -उत्तराखंड में अपराध की बढ़ती घटनाओं ने एक बार फिर कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर…
यूपी से सस्ते दामों में लाकर उत्तराखंड में खपाई जा रही थी देसी शराब, दो तस्कर गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार, यूपी से लाकर कर रहे थे तस्करी रुद्रपुर, संवाददाता। आबकारी विभाग…
रुद्रपुर के जगतपुरा में मां के अंतिम संस्कार के बाद तीन सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, तवे-बेलन से हमला; एक भाई का सिर फूटा, बीच-बचाव में महिला घायल, एक आरोपी हिरासत में।
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर। शहर के जगतपुरा इलाके में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मां के अंतिम…
