पंतनगर एयरपोर्ट में एयर ट्रैफिक कंट्रोल इंचार्ज की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटका मिला शव; कर रखा था महिलाओं की तरह मेकअप और गेटअप।

पंतनगर एयरपोर्ट में एयर ट्रैफिक कंट्रोल इंचार्ज आशीष कुमार चौसाली की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आशीष कुमार चौसाली का एयरपोर्ट परिसर में अपने आवास में शव फंदे से लटका मिला। इस दौरान एटीसी इंचार्ज आशीष ने महिला का गेटअप कर रखा है। आशीष ने महिलाओं का मेकअप आदि भी किया हुआ था।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी पिथौरागढ़ में सेंट्रल स्कूल में शिक्षिका है और गर्भवती बताई जा रही है। मृतक के पिता पुलिस के रिटायर्ड दरोगा थे।

इस पूरे प्रकरण में उधम सिंह नगर जनपद की पुलिस और अन्य एजेंसी जांच में जुड़ गई है परिवार के निवेदन और एयरपोर्ट अथॉरिटी के गाइडलाइन के चलते अभी पुलिस पूरे मामले में कुछ भी कहने से बचती दिखाई दे रही है एसपी सिटी मनोज कत्याल का कहना है कि जल्दी इस रहस्यमई आत्महत्या का खुलासा किया जाएगा।