आप नेता दीपक बाली ने नामांकन पत्र दाखिल किया

आप नेता बाली ने दाखिल किया पर्चा
रिपोर्ट – रफी खान/काशीपुर

काशीपुर। चुनाव कैंपेन कमिटी उत्तराखंड के चेयरमैन और काशीपुर से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दीपक बाली ने आज काशीपुर चुनाव रिटर्निग ऑफिसर अभय प्रताप सिंह के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया इस दौरान उन्होंने मीडिया से गुफ्तगू करते हुए कहा कि आज मेरे द्वारा पर्चा दाखिल किया गया है और मैं काशीपुर में काशीपुर की तस्वीर बदलने के लिए मैदान में उतरा हूं जिसमें मुझे आम जनमानस का भरपूर सहयोग मिल रहा है इससे पूर्व दीपक वाली ने अपने समर्थकों के साथ मां चामुंडा देवी मंदिर में पहुंचकर आशीर्वाद लिया और भविष्य को लेकर के पूजा अर्चना की ।
दीपक बाली ने चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपनी संपत्ति और जानकारी का पूर्ण ब्यौरा पेश करते हुए अपना पर्चा दाखिल किया जिसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा की मुझे आशा है कि काशीपुर की जनता प्रदेश में चल रही बदलाव कि फिजा में अपना योगदान देकर मेरे सर जीत का सहरा बांधेगी। उन्होंने यह भी कहा कि काशीपुर के अब बुरे दिनों का जल्द खात्मा होगा।