होटल के कमरे में पत्नी को युवक संग देख भड़का पति! मचा हाईवोल्टेज ड्रामा, युवक की हुई पिटाई, दो समुदायों से जुड़ा मामला पहुंचा थाने और फिर…

Share the news

रुद्रपुर/पुलभट्टा। पुलभट्टा थाना क्षेत्र के एक होटल में मंगलवार दोपहर उस समय जमकर हंगामा हो गया, जब दो बच्चों की मां को उसके पति ने एक युवक के साथ होटल के कमरे में पकड़ लिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और युवक की पिटाई कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई।

 

जानकारी के अनुसार दरऊ क्षेत्र निवासी एक महिला मंगलवार दोपहर अपने परिचित युवक के साथ पुलभट्टा स्थित एक होटल में पहुंची थी। बताया जा रहा है कि महिला के पति को पहले से ही उस पर शक था। इसी के चलते वह कुछ लोगों के साथ महिला का पीछा करते हुए होटल तक पहुंच गया।

 

होटल के कमरे में पहुंचने पर पति ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया। इसके बाद वहां जमकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। होटल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

मामला दो समुदायों से जुड़ा होने की सूचना मिलते ही पुलभट्टा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए युवक को भीड़ से बचाया और सुरक्षा के बीच थाने ले गई। वहीं महिला को भी परिजनों और अन्य लोगों के गुस्से से बचाते हुए थाने पहुंचाया गया।

 

घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। पुलिस अब होटल के रिकॉर्ड और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

 

पुलभट्टा थाना प्रभारी प्रदीप मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा युवक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही वायरल वीडियो और होटल में ठहरने से संबंधित दस्तावेजों की भी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *