भड़काऊ बयान पर पुलिस का शिकंजा, मुफ्ती मुजीब गिरफ्तार, बारावफात जुलूस में त्रिशूल चौक पर दिया था कथित विवादित भाषण, वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुई थी प्राथमिकी

Share the news

रुद्रपुर। बारावफात जुलूस के दौरान त्रिशूल चौक पर कथित भड़काऊ भाषण देने के मामले में पुलिस ने रामपुर के दड़ियाल टांडा निवासी मुफ्ती मुजीब को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को जुलूस के दौरान त्रिशूल चौक पर आयोजित सभा में मुफ्ती मुजीब के भाषण का वीडियो अगले दिन इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

 

वायरल वीडियो में मुफ्ती मुजीब मदरसों को बंद करने संबंधी किसी भी निर्णय पर आपत्ति जताते नजर आ रहे हैं। उन्होंने मदरसों में शिक्षा दिए जाने का उल्लेख करते हुए बंद किए जाने की स्थिति में परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। इसके अलावा उन्होंने ईदगाह की भूमि वापस किए जाने की मांग भी उठाई थी।

 

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए मुफ्ती मुजीब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। शुक्रवार देर रात उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। रम्पुरा चौकी प्रभारी के मुताबिक पूछताछ पूरी होने के बाद मुफ्ती मुजीब को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *