राधा स्वामी सत्संग को लेकर ट्रैफिक प्लान लागू, 29-30 अगस्त को भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

Share the news
  • राधा स्वामी सत्संग को लेकर ट्रैफिक प्लान लागू, 29-30 अगस्त को भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

  • रुद्रपुर। राधा स्वामी सत्संग ब्यास, किच्छा रोड बिगवाड़ा में 29 और 30 अगस्त को प्रस्तावित विशाल सत्संग कार्यक्रम को लेकर ऊधमसिंहनगर पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया है। कार्यक्रम में देशभर से करीब तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति ने यातायात व्यवस्था के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
    पुलिस के अनुसार 29 और 30 अगस्त को जनपद सीमा में सुबह चार बजे से रात दस बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि हल्के वाहनों का संचालन जारी रहेगा। सत्संग में आने वाली बसों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के लिए गेट नंबर 3 और 9, चार पहिया वाहनों के लिए गेट नंबर 7 तथा दोपहिया वाहनों के लिए गेट नंबर 8 निर्धारित किया गया है।
    सितारगंज, किच्छा और बरेली की ओर से आने वाले श्रद्धालु किच्छा रोड से सत्संग परिसर में प्रवेश करेंगे। जबकि हरिद्वार, काशीपुर, बाजपुर, दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर और बिलासपुर की ओर से आने वाले वाहनों को रिंग रोड के रास्ते निर्धारित गेटों तक पहुंचाया जाएगा। हल्द्वानी और नैनीताल की ओर से आने वाले वाहनों के लिए लालकुआं-पंतनगर-किच्छा तथा सिडकुल-रिंग रोड मार्ग निर्धारित किया गया है।
    वापसी के दौरान वाहनों को समूह बनाकर चरणबद्ध तरीके से निकाला जाएगा, ताकि मुख्य हाईवे पर यातायात का दबाव नियंत्रित रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *