ड्यूटी निभाते-निभाते थम गई जवान की सांसें, रुद्रपुर पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी विपिन बिष्ट के आकस्मिक निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर और मातम पसरा।

रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी विपिन बिष्ट के आकस्मिक निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। जवान के निधन की खबर मिलते ही पुलिस परिवार और उनके परिचितों में गहरा दुख फैल गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत आरक्षी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

 

ड्यूटी निभाते-निभाते थम गई जवान की सांसें, रुद्रपुर पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी विपिन बिष्ट के आकस्मिक निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर और मातम पसरा।

जानकारी के अनुसार आरक्षी विपिन बिष्ट मूल रूप से बागेश्वर के निवासी थे। वह वर्ष 2006 में पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर भर्ती हुए थे और वर्तमान में पुलिस लाइन रुद्रपुर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सायं उनका अचानक निधन हो गया। घटना के बाद पुलिस विभाग में मातम का माहौल बन गया।

ऊधमसिंहनगर पुलिस परिवार ने दिवंगत जवान के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है। अधिकारियों ने कहा कि विपिन बिष्ट एक कर्तव्यनिष्ठ और सरल स्वभाव के पुलिसकर्मी थे, जिन्होंने पूरी निष्ठा के साथ विभागीय जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। पुलिस परिवार ने कहा कि वह हर परिस्थिति में दिवंगत आरक्षी के परिजनों के साथ खड़ा है।