संवाददाता,रुद्रपुर।
किच्छा के रहने वाले एक युवक ने जब अपने ही दोस्त को कार फाइनेंस करवा कर मददगार बना। तो दोस्त ने उसी गाड़ी को फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच डाली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार माता फार्म नजीमाबाद किच्छा निवासी जसवीर सिंह ने बताया कि उसके दोस्त शिवम नागपाल ने रुद्रपुर स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी के रहने वाले ध्रुव दुआ से मुलाकात कराई थी और दोनों के बीच अच्छी खासी दोस्ती भी हो गई। एक साल पहले ध्रुव ने प्रस्ताव रखा की। यदि गाड़ी फाइनेंस करवा कर दे देता है। तो वह कंपनी में लगाकर किस्त भरता रहेगा और आर्थिक स्थिति भी ठीक हो जाएगी। दोस्त की बातों में आकर उसने महिंद्रा फाइनेंस से इनोवा क्रिस्टा गाड़ी संख्या यूके 06 एआई 3222 किस्तों पर खरीद ली और दोस्त को चलाने के लिए दे डाली। दो-तीन किश्त देने के बाद अभियुक्त नुकसान होने की बात कहता रहा और कुछ माह तक उसने किस्त भरनी शुरू कर दी। बाद में पता चला कि दोस्त ने दिल्ली से फर्जी दस्तावेज बनाकर गाड़ी को केरल के रहने वाले एक डीलर को बेच डाली है। पूछ ने पर अभियुक्त धमकी देने लगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




