अवैध खनन से जुड़े एक मामले में सोमवार को एसएसपी अजय गणपति ने चौकी शक्तिफार्म चौकी प्रभारी समेत आठ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया था।
जारी सूची के अनुसार उप निरीक्षक ललित चौधरी को कोतवाली सितारगंज से चौकी शक्तिफार्म का प्रभारी बनाया गया है। वहीं सहायक उप निरीक्षक हरीश कुमार को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर चौकी शक्तिफार्म भेजा गया है। इसके अलावा हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल श्रेणी में हरीश राम, अनिल कुमार और कमल सिंह को भी पुलिस लाइन से चौकी शक्तिफार्म में नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में कांस्टेबल मदन सिंह, हरगोविंद और भूपाल सिंह बिष्ट को भी पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर चौकी शक्तिफार्म में तैनाती दी गई है। सभी कर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण को मजबूत करने तथा जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस कार्रवाई से शक्तिफार्म क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था और अधिक प्रभावी होने की उम्मीद जताई जा रही है।



