
उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बीजेपी विधायक अरविंद पांडे ने बजट की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विपक्ष की भूमिका की भी सराहना की।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष का होना जरूरी है और सदन में उठाए जाने वाले मुद्दे जनहित से जुड़े होते हैं। अरविंद पांडे ने कहा कि बजट केवल आय-व्यय का दस्तावेज नहीं होता, बल्कि यह प्रदेश के विकास की

दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज है। बजट के माध्यम से सरकार अपनी नीतियों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम करती है,
इसलिए इस पर गंभीरता से चर्चा होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को अपने मुद्दे उठाने का पूरा अधिकार है, लेकिन उन्हें सदन की गरिमा और नियमों का भी ध्यान रखना चाहिए। वहीं स्वयं को अतिक्रमण के मामले पर मिले नोटिस को लेकर उन्होंने कहा कि मे कानून का पालन करूँगा।




