आईटीबीपी अकादमी में दर्दनाक घटना, पिथौरागढ़ यूनिट के जवान ने आवासीय कक्ष में की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी, कैंप में शोक की लहर”

Share the news

मसूरी।

आईटीबीपी अकादमी मसूरी से एक गंभीर और दुखद घटना सामने आई है। पिथौरागढ़ यूनिट से ड्यूटी पर आए आईटीबीपी के एक जवान ने अपने आवासीय कक्ष में आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई।

मसूरी पुलिस के अनुसार मंगलवार 10 फरवरी को आईटीबीपी अकादमी मसूरी से सूचना प्राप्त हुई कि ड्यूटी पर तैनात एक जवान ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल अकादमी परिसर पहुंची। जांच के दौरान मृतक की पहचान कॉन्स्टेबल चेतराम मीणा (38 वर्ष) पुत्र राम फल मीणा, निवासी ग्राम भौबता, पोस्ट बसवा, जिला दौसा, राजस्थान के रूप में हुई।

मसूरी कोतवाल देवेंद्र चौहान ने बताया कि कॉन्स्टेबल चेतराम मीणा वर्तमान में आईटीबीपी अकादमी मसूरी में ड्यूटी पर तैनात था, जबकि उसकी मूल तैनाती यूनिट 14 पिथौरागढ़ में थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जवान ने अपने आवासीय कक्ष में आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस द्वारा मौके पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की गई, इसके बाद शव को एंबुलेंस के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय मसूरी भिजवाया गया, जहां वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

कोतवाल ने बताया कि जांच के दौरान आईटीबीपी अधिकारियों ने जानकारी दी कि मृतक जवान करीब दो माह पूर्व ही पिथौरागढ़ से मसूरी ड्यूटी पर आया था। अधिकारियों ने यह भी बताया कि जुलाई 2025 में पिथौरागढ़ में तैनाती के दौरान जवान द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया गया था, जिसके बाद उसका उपचार और काउंसलिंग कराई गई थी।

फिलहाल पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। मृतक जवान के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

इस दुखद घटना के बाद आईटीबीपी अकादमी परिसर में शोक का माहौल है और जवानों के बीच गहरी संवेदना व्यक्त की जा रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *