रुद्रपुर में समाजसेवी हरमीत सिंह गाबा के आकस्मिक निधन पर शोक, दो मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

Share the news

रुद्रपुर के प्रख्यात प्रॉपर्टी डीलर एवं समाजसेवी हरमीत सिंह गाबा के आकस्मिक निधन से पूरे शहर में शोक की लहर है। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक, व्यापारी और राजनीतिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवं पंजाबी सचवाणी के संपादक कुलबीर सिंह ढिल्लों, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष राजीव चावला, व्यापारी नेता एवं समाजसेवी गुरदीप सिंह गाबा, मनजीत सिंह ढिल्लों, जसविंदर सिंह “बंटी खुराना”, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, राकेश सिंह, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, दीपक खन्ना सहित अन्य गणमान्य लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय गाबा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोक व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हरमीत सिंह गाबा का असामयिक निधन न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे व्यापारी और पंजाबी समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वे समाजसेवा, आपसी भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *