शादी में विवाद के बाद किशोर की मौत, रम्पुरा में उबाल

Share the news

रुद्रपुर। बाजपुर में एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद ने रम्पुरा के 15 वर्षीय सचिन कोहली की जान ले ली। जानकारी के अनुसार, चार दिन पहले सचिन शादी में गया था, जहां लड़की पक्ष के कुछ रिश्तेदारों से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कई लोगों ने मिलकर उसे बुरी तरह पीटा और छत से नीचे फेंक दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने राम मूर्ति अस्पताल रेफर किया।

इलाज के दौरान आज शाम सचिन की मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया और इलाके में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलने पर रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल परिजनों से मिलने रमपुरा पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा रहे। परिजनों ने बताया कि वे शुक्रवार सुबह भारी संख्या में लोगों के साथ एसपी से मिलकर आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *