उधमसिंहनगर में ऑपरेशन कालनेमी की बड़ी कार्रवाई, 157 संदिग्धों की जांच — 10 पर पुलिस एक्ट के तहत का

Share the news

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर उधमसिंहनगर पुलिस ने शनिवार को पूरे जनपद में ऑपरेशन कालनेमी के तहत अचानक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का मकसद संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना था।

 

अभियान के दौरान थाना और चौकी प्रभारियों ने मिलकर कुल 157 संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की। जांच में 10 व्यक्तियों को फर्जी व संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया।

 

थाना स्तर पर जयपुर कोतवाली में 27, रुद्रपुर में 25, किच्छा में 15, खटीमा में 13, आईटीआई में 12 (1 चालान), बाजपुर में 13 (1 चालान), गदरपुर में 9 (3 चालान), केलाखेड़ा में 4 (2 चालान) और अन्य थाना क्षेत्रों में 1 से 6 व्यक्तियों की चेकिंग की गई।

 

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। उनका स्पष्ट संदेश है कि अपराधियों पर कड़ी नजर और जनता की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *