निजी स्कूल में छात्रा की बेरहमी से पिटाई, परिजनों से अभद्रता—प्रिंसिपल ने नाम काटने की दी धमकी

Share the news

रुद्रपुर। रम्पुरा स्थित एक निजी स्कूल में छात्रा के साथ हुई कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि हैप्पी चाइल्ड स्कूल की शिक्षिका अंशिका ने 10 वर्षीय छात्रा नेहा के बाल पकड़कर बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसके चेहरे पर थप्पड़ों के निशान पड़ गए और होठों से खून बहने लगा। परिजनों के अनुसार शिक्षिका ने छात्रा को लंच तक नहीं करने दिया और उसे शाम 4 बजे तक स्कूल में रोके रखा।

 

छात्रा के पिता राहुल ने रम्पुरा पुलिस चौकी में दी तहरीर में बताया कि जब उसकी पत्नी बबली बेटी को लेने स्कूल पहुंची, तो नेहा रोते हुए मिली। पूछताछ करने पर छात्रा ने पूरी घटना बताई। इसके बाद जब बबली शिकायत लेकर प्रिंसिपल ऑफिस पहुंची, तो प्रिंसिपल ने न सिर्फ अभद्र व्यवहार किया बल्कि छात्रा का नाम स्कूल से काटने की धमकी भी दी।

 

परिजनों का कहना है कि प्रिंसिपल ने धमकी देते हुए कहा कि “तेरी लड़की का नाम काट दूंगी, उसका साल बर्बाद कर दूंगी।” घटना से परिजन आक्रोशित हैं।

 

उधर प्रिंसिपल ने लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *