रुद्रपुर डबल मर्डर केस का फरार मुख्य आरोपी सन्नी मांगड़ गिरफ्तार, SSP के निर्देशों के तहत पुलिस की बड़ी कामयाबी..

उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में डबल मर्डर केस के फरार आरोपी सन्नी मांगड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। SSP मणिकांत मिश्रा के सख्त निर्देशों के तहत अपराधियों के खिलाफ चल रही कड़ी कार्रवाई के क्रम में यह गिरफ्तारी हुई है।

सन्नी मांगड़, जो घटना के दिन से ही फरार था, को रुद्रपुर कोतवाली पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने बिलासपुर के विशारतनगर गुरुद्वारे के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी बुधवार, 14 मई को शाम करीब 4:15 बजे की गई।

पुलिस को मुखबिर से मिली पुख्ता जानकारी के बाद अभियुक्त की घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान सन्नी मांगड़ की निशानदेही पर पुलिस ने एक अवैध तमंचा और 315 बोर का जिंदा कारतूस भी बरामद किया।

आपको बता दें कि 28 अप्रैल 2025 को रुद्रपुर में हुए दोहरे हत्याकांड में अब तक कुल सात आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें घटना को अंजाम देने वाले पांच सगे भाई भी शामिल हैं। सभी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्त सन्नी मांगड़ का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है। उस पर पहले भी हत्या और हत्या के प्रयास जैसे संगीन आरोपों में मुकदमे दर्ज हैं और वह उत्तर प्रदेश के बिलासपुर थाना क्षेत्र से जेल जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

नाम: गुरप्रताप उर्फ सन्नी मांगड़

पिता का नाम: स्व. सुखबीर सिंह

निवासी: पैगम्बरपुर, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश

बरामद..

एक अवैध तमंचा 315 बोर

एक जिंदा कारतूस 315 बोर

अपराधिक इतिहास:

FIR संख्या 312/2017, धारा 147/148/149/302 IPC, थाना बिलासपुर

FIR संख्या 381/2017, धारा 25A आर्म्स एक्ट, थाना बिलासपुर

FIR संख्या 652/2015, धारा 147/148/149/307 IPC, थाना बिलासपुर

अभियुक्त को नियमानुसार कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता मानी जा रही है।