रुद्रपुर। बस स्टेशन के पास स्थित पूरी पेट्रोल पंप पर सोमवार को घटतौली का आरोप लगने के बाद जमकर हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक बाइक सवार ने अपनी मोटरसाइकिल में 100 रुपये का पेट्रोल डलवाया, लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं हुई। संदेह होने पर उसने मैकेनिक को बुलाकर टंकी की जांच कराई तो टंकी में पेट्रोल नदारद मिला। इस पर बाइक सवार ने मौके पर ही हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर पेट्रोल पंप मैनेजर मौके पर पहुंचे। जांच में आरोप सही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित कर्मी को कड़ी फटकार लगाई और आगे से ऐसी लापरवाही न दोहराने की चेतावनी दी। साथ ही हर्जाने के तौर पर बाइक सवार की टंकी फुल करवा दी गई। इसके बाद बाइक सवार संतुष्ट होकर चला गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Related Posts
भूखंड बेचने के नाम पर ढाई लाख की धोखाधड़ी, रकम मांगने पर हत्या की धमकी, रजिस्ट्री की तारीख से पहले ही दूसरे को बेच दिया भूखंड, बिचौलिए पर 50 हजार रुपये हड़पने का आरोप
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर। भूखंड बेचने का सौदा कर ढाई लाख रुपये लेने और बाद में उसी भूखंड को किसी…
पुश्तैनी संपत्ति के लिए बेटी ने रची मां की हत्या की साजिश, प्रेमी के साथ मिलकर वारदात कराने का पुलिस का दावा, 700 सीसीटीवी और 500 होटल-धर्मशालाओं की पड़ताल के बाद दोनों गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -देहरादून। रायवाला थाना क्षेत्र की शहीद भगत सिंह कॉलोनी में 65 वर्षीय खजानी देवी की हत्या का…
कल्याणी नदी में डूबे किशोर का शव 20 घंटे बाद मिला, परिजनों को चार लाख की सहायता
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर, संवाददाता। कल्याणी नदी में बुधवार को डूबे 17 वर्षीय किशोर सूरज कोली का शव गुरुवार सुबह…
