एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड पर धोखाधड़ी, 4.30 लाख का लोन निकालने का मामला दर्ज

Share the news

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैंक धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। रविन्द्र नगर वार्ड नंबर 37 निवासी बाबू विश्वकर्मा पुत्र श्री देवीदयाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका एक बचत खाता एचडीएफसी बैंक रुद्रपुर में संचालित है, जिस पर उन्हें क्रेडिट कार्ड भी प्राप्त है।

प्रार्थी के अनुसार 15 सितंबर 2025 को जब उन्होंने अपना बैंक बैलेंस चेक किया तो यह देखकर हैरान रह गए कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके क्रेडिट कार्ड पर 4 लाख 30 हजार रुपए का लोन निकाल लिया है। इस राशि में से 2 लाख 49 हजार 500 रुपए अलग-अलग खातों में भेज दिए गए, जबकि शेष 1 लाख 80 हजार 500 रुपए उनके खाते में शेष थे।

बाबू विश्वकर्मा ने तुरंत बैंक जाकर शेष राशि को होल्ड करवा दिया और इसकी सूचना एचडीएफसी कस्टमर केयर नंबर पर दर्ज कराई। पुलिस से अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई इस ऑनलाइन धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *