काशीपुर में ट्रेन की चपेट में आकर एक वृद्ध का आधा पैर कट गया। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालात में एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। हेमपुर गोशाला निवासी जगत सिंह (80) रविवार शाम कहीं काम से गए थे। शाम सात बजे गोशाला क्षेत्र में ही ट्रेन की चपेट में आकर उनका दायां पैर घुटने के पास से अलग हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उनको चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी देर रात मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। उधर, सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक जगत सिंह के बेटे चंद्रपाल सिंह ने बताया यह नहीं पता चल सका वे रेलवे ट्रैक के पास किस काम से गए थे। आशंका जताई कि वे रेलवे लाइन पार करने के दौरान गिर गए होंगे और ट्रेन की चपेट में आ गए।
Related Posts
बीएसएफ जवान की पत्नी से टैक्स और बर्खास्तगी की धमकी देकर आठ लाख की साइबर ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
ख़बर शेयर करें -सितारगंज। उधम सिंह नगर के सितारगंज क्षेत्र में साइबर ठगों ने बीएसएफ जवान की पत्नी को झांसे…
जज की आत्महत्या से हड़कंप, घर में फंदे से लटका मिला शव; पुलिस जांच में जुटी
ख़बर शेयर करें -राजधानी दिल्ली में न्यायिक सेवा से जुड़े एक युवा जज की आत्महत्या की खबर ने सनसनी फैला…
आतंकी फंडिंग का बड़ा खुलासा: ‘अल बदर’ कनेक्शन सामने, SOG-पुलिस की कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर से जुड़े संदिग्ध लेनदेन, हथियार सप्लाई की जांच में दिल्ली स्पेशल सेल जुटी
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर/सितारगंज | संवाददाता उधमसिंहनगर पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध…
