रुद्रपुर। रामपुर रोड डिग्री कालेज के समीप चोरों ने एक फोटो स्टेट दुकान को निशाना बना लिया। चोर हजारों कीमती सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख रही है। जानकारी के मुताबिक प्रेम विश्वास पुत्र स्व सत्यदेव विश्वास निवासी साऊथ एवन्यू एलायंस कालोनी थाना बिलासपुर रामपुर ने पुलिस को बताया कि उसकी डिग्री कालेज गेट के पास एसबीएस फोटो स्टेट के नाम से दुकान है।उसमें कम्प्यूटर, दो प्रिंटर,पंखे, बुद्धा क्यों के आवश्यक कागजात आदि सामान रखा था। वह रोजाना की तरह शुक्रवार रात को भी दुकान बंद कर घर चला गया। शनिवार को दुकान पर पहुंचा तो दुकान के साईड में टीन उखाड़ कर उसमें रखा सामान चोरी हो गया। पुलिस ने दुकान स्वामी से जानकारी लेने के बाद आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर भी सौंपी है। चौकी प्रभारी रम्पुरा प्रदीप कुमार कोहली ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख रही है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
Related Posts
दुबई-अबूधाबी ट्रांसपोर्ट विवाद में कारोबारी को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी, परिवार और पेट्रोल पंप उड़ाने की चेतावनी, पुलिस ने दर्ज की FIR
ख़बर शेयर करें -दुबई और अबूधाबी में ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े विवाद के चलते सितारगंज निवासी एक व्यक्ति को पाकिस्तान…
कार दिलाने के नाम पर आर्मी जवान से 3.78 लाख की ठगी, शोरूम संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप, एसपी से शिकायत, कार्रवाई की मांग
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर | संवाददाता रुद्रपुर में कार दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने…
रुद्रपुर शोभायात्रा में हादसा: बालाजी महोत्सव के दौरान जनरेटर की चपेट में आया तासा वादक मोनू, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां शोभा यात्रा के दौरान हुए हादसे में 19…
